चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका दायां पैर टूट गया। घायल बच्चे की पहचान खजुरिया निवासी अभिषेक, पुत्र राजन प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक सोमवार शाम करीब आठ बजे गांव से खजुरिया-फरहत जाने वाले रास्ते पर शौच के लिए पैदल जा रहा था। तभी दरहटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक (यूपी 56 यू 6046) ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभिषेक सड़क पर गिर गया। उसके दाएं पैर में गंभीर चोट आई और वह टूट गया। हादसे के बाद बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी अभिषेक के परिजनों को दी। परिजन घायल अभिषेक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल अभिषेक के मौसा नंदकिशोर ने बताया कि हादसे के समय बाइक की लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































