परतावल के श्यामदेऊरवा सीएचसी में एक व्यक्ति की बाइक गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द निवासी नरसिंह प्रजापति यहां इलाज कराने आए थे। करीब ढाई घंटे बाद जब वे बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। इस पर उन्होंने श्यामदेउरवा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीएचसी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज देखने पर पता चला कि बाइक चोरी नहीं हुई थी। बल्कि, दो मोटरसाइकिलें आपस में बदल गई थीं। जांच में सामने आया कि नरसिंह प्रजापति की बाइक (UP 56 AM 4934) गलती से बनकटिया निवासी आशीष पुत्र भगवत की बाइक (UP 56 BJ 4972) से बदल गई थी। पुलिस की पहल पर दोनों बाइक मालिकों को बुलाया गया। उनकी मोटरसाइकिलों का आदान-प्रदान कराया गया। इस तरह सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह मामला सुलझ गया।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































