Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश डीएम ने कहा-तहसील स्तर पर ही निस्तारित होंगी शिकायतें:छोटी समस्याओं के लिए...

डीएम ने कहा-तहसील स्तर पर ही निस्तारित होंगी शिकायतें:छोटी समस्याओं के लिए लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

0
0

श्रावस्ती में नवागत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने सोमवार देर रात जिले पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राय इससे पहले विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग में तैनात थे। बुधवार शाम पांच बजे के बाद जिला प्रशासन ने उनकी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। थाने और तहसील स्तर पर ही शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान पर जोर डीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर लोगों की समस्याएं वहीं दूर की जाएंगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उनका जोर इस बात पर रहेगा कि लोगों को छोटी शिकायतों के लिए किराया-भाड़ा खर्च कर जिला मुख्यालय न आना पड़े और उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिले। योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाएं केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ आम लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर निस्तारित हो सकने वाली शिकायतों का वहीं प्रभावी समाधान करने को कहा गया है।