Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के 28,200 रुपये वापस मिले:वाल्टरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश...

साइबर ठगी के 28,200 रुपये वापस मिले:वाल्टरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में रकम लौटाई

0
0

बस्ती में साइबर ठगी के शिकार नवी हुसैन के खाते में पुलिस ने 28,200 रुपये वापस कराए। रकम मिलने पर उन्होंने वाल्टरगंज पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।
परसा लाल शाही निवासी नवी हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन के खाते से साइबर ठगी कर 28,200 रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत मिलने पर थाना वाल्टरगंज में मामला दर्ज किया गया और संबंधित बैंक से संपर्क किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर साइबर अपराध रोकने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी सुनील पाल और कांस्टेबल जयंत सिंह की टीम ने बैंक से समन्वय किया। टीम ने ठगी की रकम होल्ड कराई।
इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पूरी 28,200 रुपये की रकम नवी हुसैन के बैंक खाते में वापस कराई गई।