महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने विनोद, सावित्री और अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगदौर निवासी बासुदेव ने कोर्ट में दिए आवेदन में बताया कि 19 मई 2026 की रात करीब 7:30 बजे तीनों लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान विनोद ने उनके बेटे अरुण के सिर पर लाठी से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंची बासुदेव की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। थाने में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे बासुदेव के अनुसार, उन्होंने सिंदुरिया थाने में शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में आवेदन दिया। मामले की मेडिकल रिपोर्ट में सिर में चोट का जिक्र है। शुरुआती जांच में अपराध पाए जाने के बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:व्रत वाले खाद्य पदार्थों की होगी जांच, मिलावटखोरों पर रहेगी नजर – Food Items Meant For Fasting Will Be Inspected; A Close Watch Will Be Kept On Adulterators › बहराइच में डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने निकाली रैली › Shravasti News:तीन युवा स्वयंसेवक मंत्री मनसुख मांडविया से करेंगे संवाद – Three Young Volunteers Will Interact With Minister Mansukh Mandaviya › हर्रैया में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू:गोला फेंक और दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















