महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में मठिया गांव के पास कुत्ते को बचाने की कोशिश में इंद्रजीत गिरकर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है।
इंद्रजीत, राजकुमार का बेटा है। वह मठिया गांव के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में इंद्रजीत का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रजीत का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। घायल युवक की पहचान बलहिखोर निवासी हुई है
BREAKING
NEWS
















