Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पाइपलाइन खोदने से सड़क पर गड्ढा हुआ:मोहरनिया ग्राम सभा में बारिश का...

पाइपलाइन खोदने से सड़क पर गड्ढा हुआ:मोहरनिया ग्राम सभा में बारिश का पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान

0
0

श्रावस्ती की मोहरनिया ग्राम सभा में पाइपलाइन खोदने के बाद सड़क के बीच गड्ढा हो गया है। बारिश होने पर इसमें पानी जमा हो जाता है। यह जगह सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमा पानी से बदबू आती है और मच्छर पनपते हैं। और बच्चे का निकलना दुसवार हो जाता है बच्चे घर से निकल कर खेलने नहीं जा पाते है और इसी कीचड़ मे गिर जाते है जिससे बच्चों को थोड़ी बहुत चोट भी लग जाती है और बच्चे काफी प्रभावित होते है लोगों को डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियां होने की आशंका है। सूरज, संजय, कुलदीप और अमरेश समेत स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।