Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महादेवा चौकी के सामने सैकड़ों वाहनों के चालान कटे:पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया...

महादेवा चौकी के सामने सैकड़ों वाहनों के चालान कटे:पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया और ट्रकों की जांच की; लाखों रुपए का जुर्माना लगाया

0
3

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में महादेवा पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दोपहिया, चारपहिया वाहनों और ट्रकों की जांच की गई। यातायात नियम तोड़ने वाले सैकड़ों से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए और लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान का नेतृत्व महादेवा चौकी इंचार्ज जालंधर प्रसाद ने किया। उनके साथ दिनेश कुमार गौड़, अनिल यादव, अजय सिंह राणा, सी. राधेश्याम, विशाल विश्वकर्मा, राकेश तिवारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और जरूरी कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने ट्रक, चारपहिया और दोपहिया वाहनों को रोककर दस्तावेज जांचे और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे। जालंधर प्रसाद ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही जरूरी कागजात साथ रखने और तय गति सीमा में वाहन चलाने को कहा। पुलिस ने बताया कि अभियान का मकसद यातायात व्यवस्था बेहतर करना, सड़क हादसों पर रोक लगाना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।