Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश इंजेक्शन के 20 मिनट बाद भैंस की मौत:पशु चिकित्सक की मौजूदगी में...

इंजेक्शन के 20 मिनट बाद भैंस की मौत:पशु चिकित्सक की मौजूदगी में पोस्टमार्टम, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

0
0

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बगही टोला अगया गांव में दवा और इंजेक्शन लगाने के करीब 20 मिनट बाद एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक की शिकायत पर बुधवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। गांव निवासी रामकृपाल पुत्र श्रीराम की भैंस को दो दिन से बुखार था। उन्होंने 17 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कर्महिया निवासी पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद को इलाज के लिए बुलाया था। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के करीब 20 मिनट बाद भैंस की मौत हो गई। रामकृपाल ने 17 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे चिउटहा पुलिस चौकी में शिकायत दी। बुधवार शाम करीब 4 बजे पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में खुले स्थान पर पोस्टमार्टम किया गया और रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर भैंस के अवशेष दफना दिए गए। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।