Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई में अश्लील-वीडियो भेजने के आरोप में दो पर केस:घरेलू विवाद के...

कोल्हुई में अश्लील-वीडियो भेजने के आरोप में दो पर केस:घरेलू विवाद के बाद थाने में हाथापाई हुई थी, जान से मारने की धमकी भी दी


महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से जुड़े एक मामले में दो युवकों पर केस दर्ज हुआ है। इन पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर थाने में हाथापाई की बात भी सामने आई थी। काश्तखेरा गांव के विजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की थी। विजय कुमार सिंह ने गांव के अमित कुमार सिंह और आदित्य प्रताप उर्फ बिनीत सिंह पर अपनी बेटी और पत्नी को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के बाद 7 अक्टूबर को कोल्हुई थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat