Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश आग से किसान का तीन बीघा गन्ना जला:छावनी के फूलडीह में ट्रांसफार्मर...

आग से किसान का तीन बीघा गन्ना जला:छावनी के फूलडीह में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बनी वजह

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव में आग लगने से किसान सुखराम का तीन बीघा गन्ना जल गया। आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी। गांव में राजकीय ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और सुखराम के गन्ने के खेत तक पहुंच गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। आग फैलती देख ग्रामीणों ने विक्रमजोत पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने स्थानीय लेखपाल दुर्गेश पांडेय को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ट्रांसफार्मर की जर्जर तारें ठीक कराने और किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की, ताकि वह फिर से खेती शुरू कर सके।