बस्ती में 21 नवंबर को स्वामी दयानंद विद्यालय, सुरतीहट्टा में मुख्यमंत्री की मां श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शांति यज्ञ किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दीं और उनके लिए प्रार्थना की। आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि मां का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद संतान के जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और मुख्यमंत्री व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। आदित्य नारायण गिरि ने कहा कि मृत्यु जीवन का सत्य है और मां का बिछुड़ना दुखद होता है। उन्होंने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ और प्रार्थना से दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा जताई जाती है। उन्होंने परिवार को संबल मिलने की प्रार्थना की। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने भी शोक संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। यज्ञ में विद्यालय के बच्चों के साथ अनीशा मिश्रा, महिमा, स्वप्नल विश्वकर्मा, महक मिश्रा, दिनेश मौर्य और राजेश्वरी गौतम शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री की मां के निधन पर स्कूल में शांति यज्ञ:बस्ती में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ दी श्रद्धांजलि
BREAKING
NEWS












