श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के पास कबाड़ के ठेले पर संदिग्ध सामान मिला। ग्रामीणों ने इसे सरकारी मतपेटी बताया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। ग्रामीणों ने ठेला ले जा रहे दोनों युवकों को रोका। उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों और संदिग्ध सामान को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच कर रही है कि सामान मतपेटी है या कोई दूसरी वस्तु। साथ ही, उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। सामान कबाड़ के ठेले तक कैसे पहुंचा, यह भी जांच का विषय है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING
NEWS












