महराजगंज में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम और थर्मल स्कैनिंग व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने सीमा की सुरक्षा और वहां की गतिविधियों की जानकारी दी। एसएसबी बीओपी ठूठीबारी की टीम भी मौजूद रही। डीएम ने सीमा पर तैनात जवानों से सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने सीमा से आने-जाने वाले लोगों की जांच और थर्मल स्कैनिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सीमा क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने को कहा। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने हर गतिविधि पर नजर रखने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील है, इसलिए सुरक्षा में लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस और एसएसबी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महराजगंज में डीएम ने ठूठीबारी बॉर्डर का निरीक्षण किया:थर्मल स्कैनिंग और सुरक्षा इंतजाम देखे, लोगों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए
BREAKING
NEWS












