Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश रामलीला में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा:रामपुर बुजुर्ग में सीता स्वयंवर और...

रामलीला में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा:रामपुर बुजुर्ग में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ

महराजगंज में सदर विकास खंड के रामपुर बुजुर्ग गांव में नौ दिवसीय रामलीला के दौरान शनिवार रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल बरोहिया ढाला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मंचन में सीता स्वयंवर मुख्य आकर्षण रहा। महाराजा जनक ने जनकपुरी में धनुष यज्ञ रखा था, जिसमें कई देशों के राजा-महाराजा शामिल हुए। सभी ने शिव धनुष उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। कई राजा मुंह के बल गिर पड़े। इस पर महाराजा जनक ने कहा कि लगता है धरती वीरों से खाली हो गई है। यह सुनकर महर्षि विश्वामित्र के साथ आए लक्ष्मण क्रोधित हुए और धनुष उठाने आगे बढ़े। विश्वामित्र ने उन्हें रोककर श्रीराम से धनुष उठाने को कहा। श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को प्रणाम किया और उसे उठा लिया। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। इसके बाद आकाश से फूल बरसे और धरती कांप उठी। धनुष टूटने की खबर मिलने पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर जनकपुरी पहुंचे। वहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद हुआ। श्रीराम ने परशुराम को शांत करते हुए कहा कि धनुष तोड़ने वाला उनका दास ही होगा। इस मौके पर समाजसेवी नाजिम भाई, जितेंद्र शुक्ल, कृष्णचंद शर्मा, केशव सिंह, दुर्गेश कुमार, रामसिंह राजपूत, अरुण पटेल, महेश चौधरी, उदयराज यादव और गांव के लोग मौजूद रहे।