Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश औरातोंदा के शिव मंदिर से पीतल की मूर्ति चोरी:पुजारी ने सुबह गायब...

औरातोंदा के शिव मंदिर से पीतल की मूर्ति चोरी:पुजारी ने सुबह गायब देखी, थाने में शिकायत दी

0
0

पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा स्थित गिरिजाधाम शिव मंदिर से बीती रात भगवान शंकर की पीतल की मूर्ति चोरी हो गई। रविवार सुबह पुजारी पूजा और जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे, तो मूर्ति अपनी जगह पर नहीं थी।
पुजारी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मूर्ति चोरी होने की जानकारी के बाद गांव के लोगों को भी घटना का पता चला।
गांव के निवासी प्रेम नारायण पांडेय, पुत्र रमेश चंद्र पांडेय, ने पैकोलिया थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने चोरी गई पीतल की मूर्ति खोजने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
पैकोलिया थाना प्रभारी मोती चंद राजभर ने बताया कि पुलिस को मंदिर से मूर्ति चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here