विक्रमजोत (बस्ती) में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिलती। उनका कहना है कि फर्जी ट्रिप दर्ज कर एम्बुलेंस को व्यस्त दिखाया जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, 12 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 पर फोन किया तो बताया गया कि विक्रमजोत की सभी एम्बुलेंस व्यस्त हैं और इंतजार करना होगा।
इसके बाद घायल को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। ई-रिक्शा के निकलने के बाद एम्बुलेंस चालक ने फोन कर पूछा कि उसे कहां आना है।
मरीज के अस्पताल पहुंचने के बाद भी एम्बुलेंस आई और करीब 4 किलोमीटर आगे जाकर लौट गई। स्थानीय लोगों ने इसे फर्जी ट्रिप बताया है।
और पढ़ें
›
इंडोनेशियाई महिला का फोन जांच के लिए लखनऊ भेजा:महराजगंज पुलिस ने विदेश यात्राओं और भारत में आधार-पैन बनवाने की शुरू की जांच
›
प्रेम की ऊँचाई और जिद का भंवर: जब मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, थम गईं सांसें
›
भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता:श्रावस्ती में नई अपाचे बाइक भी गायब; तीन दिन से नहीं मिला सुराग