सोनौली सीमा पर पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला रोहाना के संपर्कों, विदेश यात्राओं और गतिविधियों की जांच की जा रही है। उसका मोबाइल तकनीकी जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने दिल्ली स्थित संबंधित दूतावास को पत्र लिखकर रोहाना की विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा मांगा है। जांच की जा रही है कि वह चीन, जापान और ताइवान कितनी बार गई और इन यात्राओं का मकसद क्या था। विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा मांगा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि भारत में रहते हुए उसने स्थानीय लोगों की मदद से आधार कार्ड और पैन कार्ड कैसे बनवाए। पुलिस टीम कोलकाता के होगुआंग शान बुद्धिस्ट सेंटर जाकर रोहाना के जुड़ाव और भूमिका की जानकारी जुटाएगी। केंद्र के संचालक, वहां आने-जाने वाले लोगों और रोहाना के साथ रहने वाले जिग्मत पलजोर से उसके संबंधों की भी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि- रोहाना का वीजा 9 नवंबर को खत्म हुआ था। उसे 10 नवंबर को सोनौली सीमा पर पकड़ा गया। पुलिस जल्द ही कोलकाता जाकर सभी पहलुओं की जांच करेगी।