Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश गैस रेगुलेटर से आग लगने पर घर का सामान जला:बस्ती के कुआं...

गैस रेगुलेटर से आग लगने पर घर का सामान जला:बस्ती के कुआं गांव में नकदी, अनाज, मोबाइल और कपड़े राख; आग बुझाने पहुंचे ग्रामीण झुलसे

0
4

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से आग लग गई। आग में घर का सामान जल गया। यह मकान कुआं गांव के अजय प्रजापति, पुत्र भवानी प्रसाद प्रजापति का है। आग में नकदी, 2 कुंतल गेहूं, 5 कुंतल धान, मोबाइल फोन, बक्सा, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और गृहस्थी का सामान जल गया। आग बुझाने पहुंचे गांव के बधाई प्रसाद भी हल्के झुलस गए। सूचना पर छावनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अजय प्रजापति ने बताया कि गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। आग से परिवार के लोग परेशान हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here