महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीपा पुल के पीपों में फंसकर 15 भैंसों की मौत:चरवाहे खोजने निकले...

पीपा पुल के पीपों में फंसकर 15 भैंसों की मौत:चरवाहे खोजने निकले तो मृत मिलीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक के छतौना गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां पीपा पुल के पीपों में फंसकर करीब 15 भैंसों की मौत हो गई। रविवार देर रात तक जब पशु घर नहीं लौटे, तो चरवाहे उन्हें खोजने निकले। सोमवार सुबह पीपा पुल के पास मृत भैंसों को देखकर वे हैरान रह गए। इस घटना से पशुपालक काफी निराश हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इस घटना का पता चला। जिन भैंसों की मौत हुई है, उनमें सतायु की दो, लल्लू की दो और राजेंद्र निषाद की दो भैंसें शामिल हैं। बाकी मृत पशुओं के मालिकों की जानकारी पता की जा रही है। मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा देने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल की हालत ठीक नहीं है। देखभाल न होने से पुल के पीपों के बीच पशु फंस गए, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीपा पुल की मरम्मत कराने और मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना पर डॉक्टर राम मूरत वर्मा और लेखपाल फकरे आलम मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि सभी मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here