महराजगंज के दि पैरामाउंट एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के 12वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों ने अपनी भाषा-शैली, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और ज्वलंत विषयों पर विचार व्यक्त किए। निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर कक्षावार विजेताओं का चयन किया गया। कक्षा 6 से प्रथम स्थान श्रेया अग्निहोत्री, द्वितीय स्थान नव्या सिंघानिया, तृतीय स्थान आदर्श पटेल रहे। कक्षा 7 से प्रथम स्थान स्नेहा पटेल, द्वितीय स्थान रोशनी श्रीवास्तव, तृतीय स्थान स्नेहा भारती और कक्षा 8 एवं 9 से प्रथम स्थान आदित्य वर्मा, द्वितीय स्थान अंशिका कुमारी, तृतीय स्थान अमृता पटेल रही। हिंदी गीतों पर आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम विजेता ब्लू हाउस के विभांश त्रिपाठी, हैप्पी यादव, आरोही सिंह रहे। द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस के आरव, अब्दुल वहीद, माहिरा तथा तृतीय स्थान येलो हाउस के यशी यादव, आस्था गुप्ता, उत्कर्ष राज रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका प्रियंका पांडे, नीलू और शिवानी सिंघानिया के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा सिंघानिया और प्रबंधक आकाश सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है।” कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में हिंदी दिवस आयोजित:स्कूल में कराई गई निबंध प्रतियोगिता, मेधावी छात्र...





















