महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मुंडेरवा में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी:रंग-बिरंगी लाइटों से सजे पंडाल, स्थापित...

मुंडेरवा में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी:रंग-बिरंगी लाइटों से सजे पंडाल, स्थापित होंगी गणपति बप्पा की मूर्तियां

मुंडेरवा कस्बे में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अलग-अलग जगहों पर गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित करने के लिए रंग-बिरंगे पंडाल सजाए गए हैं। पूजा समितियों ने पंडालों की साफ-सफाई, सजावट और लाइटिंग का काम पूरा कर लिया है। श्रद्धालुओं में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह है। आयोजन समितियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। मुख्य बाजार, पुराना चौक और सुगरमिल चौराहे पर बड़े पंडाल बनाए गए हैं। यहां आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। पूजा समितियों ने भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे की भी व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला किया है। यातायात को सही रखने के लिए भी निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय लोग बप्पा के आगमन की तैयारी में जुटे हैं। पूरे कस्बे का माहौल भक्ति से भर गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here