महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:राजनीतिक झंडा लगी कार से...

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:राजनीतिक झंडा लगी कार से भोर में ट्रकों से निकालते थे डीजल, 50 लीटर बरामद

बस्ती की छावनी पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की वेन्यू कार और पांच नीले प्लास्टिक के जरीकेन में करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार पर किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। सुबह के समय ट्रक चालक जब सो रहे होते थे, तब आरोपी जरीकेन में डीजल निकालकर चोरी कर लेते थे। ट्रक से डीजल चोरी की सूचना के बाद शुरू हुई जांच पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात रमघटिया में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में छावनी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह करीब 3:25 बजे मझौवा दूबे के पास से आदर्श वर्मा (20) निवासी जुआ गांव, अंबेडकरनगर और लवकुश चौहान (19) निवासी गौहनिया, अयोध्या को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी पकड़ा।
सुबह ट्रक चालक के सोने का उठाते थे फायदा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे सफेद रंग की कार पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की तलाश करते थे। सुबह के समय जब ट्रक चालक सो रहे होते थे, तब आरोपी ट्रकों से डीजल निकालकर जरीकेन में भर लेते थे। इसके बाद चोरी का डीजल बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस्ती के अलावा अंबेडकरनगर और अयोध्या समेत कई जिलों में इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने कुछ दिन पहले कलवारी-टांडा मार्ग पर भी इसी कार से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। आदर्श पर 6, लवकुश पर 1 मुकदमा दर्ज सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आदर्श वर्मा के खिलाफ अंबेडकरनगर के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, लवकुश चौहान के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एक केस दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में पकड़े गए दोनों नाबालिगों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here