बस्ती में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अनियंत्रित कार ने घर के सामने मौजूद तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग और 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल बस्ती में इलाज चल रहा है। मामला सोनहा थाना क्षेत्र का है। करमहिया गांव में हुआ हादसा हादसा सोनहा-परसा लंगड़ा शाहपुर मार्ग पर करमहिया गांव में हुआ। बताया गया कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के सामने मौजूद लोगों से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गुमटी पर मौजूद थे तीनों घायलों की पहचान करमहिया गांव निवासी 60 वर्षीय मुनेसर पुत्र त्रिवेणी, 60 वर्षीय धनई पुत्र बुद्धू और 8 वर्षीय उमंग पुत्र संदीप के रूप में हुई। मुनेसर गांव में लकड़ी की गुमटी में दुकान चलाते हैं। हादसे के समय धनई और उमंग वहां सामान लेने पहुंचे थे। अस्पताल ले जाते समय धनई की मौत स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय धनई की रास्ते में मौत हो गई। बुजुर्ग और बच्चे का इलाज जारी मुनेसर और उमंग को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कलवारी-टांडा पुल से युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग:बस्ती में...
बस्ती के कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार को एक 18 साल के युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके...























