नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर नवीन मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क पर सब्जियां बेचने के कारण यातायात रुक गया।
जाम में स्कूली बच्चे, राहगीर, एंबुलेंस और दूसरे वाहन फंसे रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंडी परिसर के अंदर सब्जी बेचने की व्यवस्था है, लेकिन ग्रामीण इलाकों से आने वाले विक्रेता सड़क पर ठेले लगाकर और जमीन पर सब्जियां सजाकर बेचते हैं।
इससे सड़क संकरी हो जाती है और हर सुबह जाम लगता है। स्थानीय नागरिक राहुल दुबे, मदन लाल वर्मा, गौरीशंकर जायसवाल, मुकेश मद्धेशिया, मनदीप अग्रहरि, विशाल गौतम, नंदलाल पासवान, राहुल यादव और राज मद्धेशिया ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
उनके मुताबिक, रोजाना सुबह लगने वाले जाम के कारण स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
लोगों ने मांग की कि सब्जी की बिक्री मंडी परिसर के अंदर कराई जाए और सड़क को अतिक्रमण से खाली कराया जाए।
क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
सड़क पर सब्जी बिक्री से मंडी के पास जाम लगा:नौतनवा में दो घंटे तक फंसे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस और वाहन
BREAKING
NEWS

















