श्रावस्ती के इकौना स्थित भटपुरवा खुर्द गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब दो साल पहले घरों में टोटियां लगाई गई थीं। लेकिन अब तक नलों में पानी नहीं आया।
ग्रामीणों के मुताबिक, टोटियां लगाने के बाद ठेकेदार चला गया। पाइपलाइन अधूरी है और टंकी से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। कई घरों में टोटियां टूट गई हैं और पाइप उखड़ गए हैं।
ग्रामीण अब भी हैंडपंप और कुएं के पानी पर निर्भर हैं। गर्मी में पानी की कमी बढ़ जाती है और महिलाओं को दूर से पानी लाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जांच कराने, जल्द पानी शुरू करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
BREAKING
NEWS
















