Home उत्तर प्रदेश बीरगंज बाजार में बदहाल सड़क और जलभराव से लोग परेशान:विधायक ने मौके...

बीरगंज बाजार में बदहाल सड़क और जलभराव से लोग परेशान:विधायक ने मौके पर पहुंचकर जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया

0
0


श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के बीरगंज बाजार में सालों से सड़क खराब है और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे बाजार के लोग काफी परेशान थे। जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता की पहल पर क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ‘ओम’ बाजार पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। बीरगंज बाजार में ब्लॉक मुख्यालय से लक्ष्मणपुर-गंगापुर मोड़ तक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से ग्राम पटना तक की सड़क कई सालों से टूटी हुई है। सड़क पर पानी भरने से बाजार आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और मल्हीपुर सीएचसी की एम्बुलेंस को दिक्कत होती है। यह सड़क रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। हैरानी की बात यह है कि तहसील जमुनहा, ब्लॉक जमुनहा और जिला स्तर के अधिकारी लगातार इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन किसी ने भी इस मुख्य सड़क पर ध्यान नहीं दिया। हाल ही में बाजार के लोगों की लगातार शिकायतों के बाद जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग (PWD) श्रावस्ती की टीम ने चार दिन पहले बाजार का जायजा लिया था। इसके बाद भी मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक को मौके पर बुलाया था। विधायक राम फेरन पांडेय ने वहां मौजूद लोगों और व्यापारियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सड़क और जलभराव की इस समस्या का जल्द ही पक्का समाधान किया जाएगा। सड़क की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजा गुप्ता, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, मुरारीलाल, शिवांकर, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, प्यारेलाल, मुड़िया प्रभारी मो. शाह आजम और विष्णु गुप्ता मौजूद थे। इनके साथ कई व्यापारी और ग्रामीण भी वहां थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here