Home उत्तर प्रदेश रामनगर निवासी बीएसएफ कांस्टेबल का घर लौटने पर स्वागत:छावनी तिराहे पर फूल...

रामनगर निवासी बीएसएफ कांस्टेबल का घर लौटने पर स्वागत:छावनी तिराहे पर फूल मालाओं से हुआ, लोगों ने किया अभिनंदन

0
1


रामनगर निवासी आशीष कुमार पुत्र सुखदेव के बीएसएफ में कांस्टेबल बनने के बाद रविवार को पहली बार घर लौटने पर उनका स्वागत किया गया। क्षेत्र के छावनी तिराहे पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. राज बहादुर यादव, हरिहर, महेंद्र कुमार, सुरेश, विजय बहादुर, विवेक और राजेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने आशीष कुमार को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। आशीष कुमार के पिता सुखदेव ने बताया कि उनके बेटे ने मार्च 2026 में छह महीने की ट्रेनिंग पूरी की है। छावनी तिराहे के अलावा, बीएसएफ कांस्टेबल आशीष कुमार का राम जानकी मार्ग पर अमोढा, रूपगढ़ और कुदरही समेत कई अन्य जगहों पर भी लोगों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here