बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी विशाल चौधरी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब वह गर्भवती हो गई तो बिना उसकी इच्छा के जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी विशाल चौधरी की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सटीम सूचना पर आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार को मूड़घाट सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा और कांस्टेबल मुकेश साहनी शामिल रहे।














































