BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, घरों में घुसा पानी:श्रावस्ती के सिसवारा मदार...

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, घरों में घुसा पानी:श्रावस्ती के सिसवारा मदार पुरवा में जलभराव, बाजार और सड़क पर भी पानी, लोग परेशान

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के सिसवारा मदार पुरवा में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे गांव में शाम से ही पानी भर गया है और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो चारों तरफ पानी ही पानी दिखता है। सिसवारा चौराहे के बाजार और सड़क पर भी पानी भर गया है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा, तो आसपास के कई और गांवों में भी पानी घुस सकता है। लोग इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

संबंधित खबरें