BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इकौना में जलभराव से बढ़ी लोगों की मुश्किलें:रिहार पुरवा, सिसवारा, गवहनिया समेत...

इकौना में जलभराव से बढ़ी लोगों की मुश्किलें:रिहार पुरवा, सिसवारा, गवहनिया समेत दर्जनों गांवों के रास्ते पर कमर तक पानी भरा

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में जलभराव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रिहार पुरवा, सिसवारा और गवहनिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक कमर तक पानी भर गया है। सिसवारा बाजार जाने वाले लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए इसी गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा, तो रिहार पुरवा के कई घरों तक पानी पहुंच सकता है। पानी भरने से कई जगह दीवारें भी गिर गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने और सुरक्षा में दिक्कत हो रही है।

संबंधित खबरें