BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, मासूम समेत चार घायल:मोहनापुर-समरधीरा मार्ग पर...

महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, मासूम समेत चार घायल:मोहनापुर-समरधीरा मार्ग पर हादसा, गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया रघुवीर में मोहनापुर-समरधीरा मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मासूम समेत चार लोग घायल हुए। इनमें एक बाइक चालक की हालत गंभीर है। घायलों में मानिक तलाव निवासी राजकुमार उर्फ सुक्खू (50), कोटकम्हरिया निवासी अर्जुन पुत्र बसंत, काजल पत्नी शैलेश और उनका एक वर्षीय बेटा रुद्राक्ष शामिल हैं। टक्कर में राजकुमार उर्फ सुक्खू गंभीर रूप से घायल हुए, जिनकी नाक से खून निकल रहा था और एक पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल राजकुमार को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। अन्य घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

संबंधित खबरें