
महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से आए 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें से 17 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच भी की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को मुफ्त दवाएं दीं और बीमारी से बचाव के तरीके बताए। शिविर में मलेरिया, टाइफाइड, मधुमेह जैसी सामान्य और मौसमी बीमारियों की जांच हुई। स्वास्थ्यकर्मियों ने समय पर जांच कराने पर जोर दिया। लोगों को संतुलित आहार लेने, साफ-सफाई रखने और मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। डॉ. श्रद्धा गौतम ने बताया कि मेले का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के पास ही जांच, उपचार और दवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ. श्रद्धा गौतम, वेदव्यास पांडेय, ममता, कुसुम देवी, माया और फारूक अंसारी ने मरीजों की जांच और उपचार में सहयोग किया।
महराजगंज में आरोग्य मेले में 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण:17 की पैथोलॉजिकल जांच हुई, निशुल्क दवाएं दी
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































