BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बनकटी में 5 दिन से बिजली सप्लाई ठप:सरकारी दफ्तरों का काम रुका,...

बनकटी में 5 दिन से बिजली सप्लाई ठप:सरकारी दफ्तरों का काम रुका, ग्रामीण मोबाइल चार्जिंग के लिए भटक रहे

बनकटी नगर पंचायत के कई वार्डों में पिछले पांच दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। इससे सरकारी दफ्तरों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है और ग्रामीण परेशान हैं। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शंकर नगर वार्ड में एक ट्रांसफार्मर पर सागवान का पेड़ गिरने से 11000 केवी की लाइन टूट गई थी। नगर पंचायत कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर लाइन ठीक की। हालांकि, देईसाड़ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में अभी भी अंधेरा है। देईसाड़ फीडर के जेई ने उपभोक्ताओं से जल्द सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया था। दो दिन काम करने के बाद रात में आधे घंटे के लिए बिजली आई, लेकिन फिर बंद हो गई। ग्रामीण अब भी बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें