![]()
बस्ती के गौर ब्लॉक अभयपुरा गांव में लगातार बारिश के कारण एक पुराना कच्चा मकान रात में गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। यह मकान अभयपुरा गांव के अमर बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह और मनोज सिंह का था। लकड़ी और मिट्टी से बना यह पैतृक मकान बारिश से कमजोर हो गया था। परिवार के सदस्य पहले से ही सतर्क थे। बीती रात मकान का कमजोर हिस्सा अचानक गिर गया। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग डर गए, लेकिन कोई भी उस जगह मौजूद नहीं था। इस वजह से सभी सुरक्षित रहे। घटना के बाद परिवार ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार को नियमों के हिसाब से सरकारी सहायता देने की बात कही गई है। अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सावधानी बरतने से बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
बस्ती में बारिश से पुराना कच्चा मकान गिरा:रात में अभयपुरा गांव में हुआ हादसा, परिवार बाल-बाल बचा
और पढ़ें
संबंधित खबरें








































