लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत गायघाट में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में छठ पूजा स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और आकर्षक सजावट का कार्य कराया गया है। नगर पंचायत गायघाट में स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर नाथ मंदिर (शिव मंदिर) तथा मंदिर परिसर के समीप स्थित पोखरे को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। पोखरे के चारों तरफ आकर्षक विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है। रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा है। चारों दिशाओं में की गई आकर्षक सजावट ने पोखरे की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। छठ महापर्व के मद्देनजर पोखरे की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आसपास फैली गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया है। श्रद्धालुओं और व्रतियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही उनके बैठने और विश्राम करने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। वहीं, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में की गई विशेष सजावट और रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मंदिर और पोखरे की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में कराई जा रही इन तैयारियों का उद्देश्य छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत गायघाट में उत्साह का माहौल है। श्रद्धा, स्वच्छता और आकर्षक रोशनी के संग झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर का बदला हुआ स्वरूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
छठ पर्व के लिए गायघाट में तैयारियां जारी:झारखंडेश्वर नाथ मंदिर और पोखरा रोशनी से सजे
BREAKING
NEWS
















