शहपुरवा गांव में महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की निवासी मैसरजहां (45) ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे गांव के चार लोगों ने विवाद के दौरान उनसे मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर FIR संख्या 0170/2026 दर्ज की। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।
FIR में चार आरोपियों के नाम दर्ज हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक चंदन प्रजापति को सौंपी गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप:चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज; शहपुरवा गांव के मामले की जांच शुरू
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर हादसा, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई। घटना आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर उदितपुर गांव के शिवनारायणपुर टोला के पास हुई। घटना सुबह करीब 8:10 बजे की है। मृतकों की पहचान उदितपुर टोला केसौली, थाना फरेंदा निवासी 25 वर्षीय सुंदरी पुत्री लालचंद और उसकी बेटी दिव्यांशी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सुंदरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। परिजनों ने यह भी बताया कि उसकी पहले चार बार शादी हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गुजरात से घर लौटते समय सुरेश सोनकर लखनऊ से लापता:बेटी की शादी के लिए आ रहे थे; चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद तीन दिन से कोई सुराग नहीं
बस्ती के अमोढ़ा कस्बे के 45 वर्षीय सुरेश सोनकर गुजरात से घर लौटते समय लखनऊ से लापता हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद से तीन दिन तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।
छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा निवासी सुरेश सोनकर, स्वर्गीय सवारें सोनकर के बेटे हैं। वह गुजरात के अलंकेश्वर में एक पेपर कटिंग कंपनी में पिछले 25 साल से काम करते हैं।
परिजनों के मुताबिक, सुरेश 6 नवंबर 2026 को ट्रेन से घर आने के लिए निकले थे। वह 7 नवंबर को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।
सुरेश के बड़े भाई बेचन सोनकर ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका की शादी 3 दिसंबर को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए सुरेश दीपावली से पहले घर लौट रहे थे।
परिजन लखनऊ पहुंचकर उनकी तलाश कर रहे हैं। परिवार के लोग छावनी थाने भी गए थे। पुलिस ने कहा कि सुरेश लखनऊ से लापता हुए हैं, इसलिए वहीं कार्रवाई कराएं। इसके बाद परिजन लखनऊ में उनकी खोजबीन में जुट गए। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
छोटी दीपावली पर बदला चौराहा बाजार में भीड़ उमड़ी:लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजा सामग्री और घर सजाने के सामान की खरीदारी
छोटी दीपावली पर श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के बदला चौराहा बाजार में सोमवार सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोग दीपावली और मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियों के लिए खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, पोस्टर, फल-फूल, मिठाइयां और पूजा सामग्री खरीदी गई। घर सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, इलेक्ट्रॉनिक झालर, मोमबत्तियां और दीपक भी बिके। छोटी दीपावली के लिए घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है। फल, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाई हैं। खरीदारी करने पहुंचे लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह दिखा। दुकानदारों को त्योहार के चलते अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश
डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम में दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय के कानून एवं व्यवस्था शाखा के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
आदेश में कहा गया है कि पटाखे फोड़ने से वातावरण में हानिकारक और जहरीली गैसें फैलती हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
दीपावली नजदीक आने के साथ ही आशंका जताई गई है कि कुछ व्यापारी और लोग सिलीगुड़ी सहित अन्य शहरों से पटाखे लाकर राज्य में उनकी बिक्री या इस्तेमाल करने का प्रयास कर सकते हैं।
इसे देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को दुकानदारों को पटाखों का भंडारण और बिक्री नहीं करने की जानकारी देने तथा संदिग्ध दुकानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीमावर्ती पुलिस थानों को भी जांच चौकियों पर कड़ी निगरानी रखने और पटाखे मिलने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त करने को कहा गया है। आदेश में सेना और सीमा सड़क संगठन (जीआरईएफ) की कैंटीनों का भी उल्लेख किया गया है।
पुलिस अधीक्षकों को संबंधित सैन्य अधिकारियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनकी कैंटीनों में पटाखे न लाए जाएं और न ही बेचे जाएं। पूर्व के वर्षों में इन कैंटीनों में तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री की जानकारी सामने आने का उल्लेख भी आदेश में किया गया है।
पुलिस अधिकारियों को दीपावली, लोसूंग, छठ पूजा, नववर्ष और सामाजिक एवं राजनीतिक आयोजनों के दौरान भी प्रतिबंध का समान रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार करते हुए स्थानीय लोगों का सहयोग लेने और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Maa Lakshmi Visarjan Yatra 2026
पनियरा (महाराजगंज)। विकास खंड के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में श्री श्री युवा लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का सोमवार को पूरे विधि-विधान, हर्षोल्लास और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस विसर्जन यात्रा में गांव के बच्चे,
.
भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर झूमे भक्त:
विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक और मधुर भक्ति गीत गाते हुए मां लक्ष्मी को “अगले वर्ष फिर आने” का आत्मीय आह्वान किया और नम आंखों से विदाई दी। वहीं, युवाओं में सनी शर्मा, अजय प्रजापति, अमन गुप्ता सहित तमाम युवा डीजे की धार्मिक धुनों पर थिरकते और झूमते नजर आए। पूरे रास्ते वातावरण माता के जयकारों से गूंजता रहा।
बभनौली पुल पर हुआ प्रतिमा विसर्जन:
भव्य शोभायात्रा के रूप में निकली यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बभनौली पुल पर पहुंची। यहां पूरे अनुष्ठान के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। भक्तों ने मां से अपने गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।
पुलिस मुस्तैद, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन:
किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनियरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। समिति के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

घर में पटाखे को लेकर झगड़ा, युवक ने लगाई आग:कहासुनी के बाद खुद पर छिड़का पेट्रोल, परिजनों ने कंबल डालकर बुझाया
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में पटाखे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कहासुनी के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग घटना टीमा गांव की है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे पटाखे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान 40 साल के कन्हैया लाल ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे कन्हैया लाल को देखकर पास खड़े पांच साल के बच्चे ने उन पर पानी डाल दिया। इसके बाद परिजनों ने कंबल आदि डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन कन्हैया लाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल गांव में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
साइबर सेल ने ठगी के पैसे लौटाए:श्रावस्ती में साइबर ठगों ने निकाले थे पैसे, युवक ने तुरंत की थी शिकायत
श्रावस्ती। साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए श्रावस्ती पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने बताया कि कोतवाली भिनगा की साइबर सेल ने UPI के माध्यम से ठगी गई 5,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराकर बड़ी राहत दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को अपनी मेहनत की कमाई वापस मिल गई। मामला थाना भिनगा क्षेत्र के हरिहरपुर मध्यनगर निवासी दिलीप कुमार पुत्र संतोष कुमार से जुड़ा है। दिलीप कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग ने UPI के माध्यम से 5,000 रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने 19 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33102260038990 दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए MRM (मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल) पोर्टल का सहारा लिया। पुलिस के प्रयासों से ठगी गई पूरी 5,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। UPI से ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित को बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए और www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते धनराशि को रोकने और वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
महराजगंज में 128 लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा:विसर्जन स्थलों और संवेदनशील जगहों पर पीएसी तैनात
महराजगंज क्षेत्र में अलग-अलग घाटों पर 128 लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। चौकी इंचार्ज विजय गोंड ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन अलग-अलग घाटों पर किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को विसर्जन स्थलों और संवेदनशील जगहों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पीएसी के जवान भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पीएसी के हेड कांस्टेबल लललन सिंह के नेतृत्व में 20वीं बटालियन, डी कंपनी आजमगढ़ के जवान तैनात हैं। विसर्जन के दौरान निगरानी की जा रही है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
कार की टक्कर से किशोर की मौत:बस्ती में बाइक से जा रहा था, ड्राइवर कार लेकर फरार
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ टिनिच निवासी 17 साल के अनुराग कुमार की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुराग दोपहर करीब 1:30 बजे आर-वन-5 बाइक से घर से चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अनुराग सड़क पर पड़ा दर्द से कराहता रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।














