Home Blog Page 299

फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:श्रावस्ती में FIR दर्ज, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में कैलाश पुरवा से सीताद्वार जाने वाले मार्ग पर खेत की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी इकौना मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 अक्टूबर 2026 को हुई थी। विवाद के बाद मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर इकौना थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Cyclonic Arnab LIVE: बुधवार रात 2 से 4 बजे के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान अर्णब, ओडिशा-बंगाल से यूपी तक दिखेगा असर

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्णब विकराल रूप धारण कर चुका है। इसकी ताकत के साथ-साथ दायरा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जब यह आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, तब हवा की रफ्तार लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर प्रतिघंटे और झोंकों की रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बेमौसम बारिश के आसार हैं। इससे खेती से लेकर रेल परिचालन और जनजीवन तक प्रभावित हो सकता है। सबसे ज्यादा खतरा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में है।

चक्रवात अर्णब बुधवार को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अभी बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम के पास तक पहुंच गया है। बुधवार दोपहर बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने की संभावना है।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए तटीय राज्यों में बचाव और राहत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एनडीआरएफ की 31 टीमें तैनात की गई हैं। असमय बारिश के चलते खरीफ फसलों की कटाई, मड़ाई एवं भंडारण प्रभावित हो सकता है।

आंध्र प्रदेश में तटीय जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम एवं काकीनाडा सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का खतरा है। ऊंची लहरें उठने की आशंका के बीच लोगों को समुद्र तट से दूर रहने और प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षित आश्रय स्थलों में जाने की सलाह दी गई है।

ओडिशा में गजपति और नबरंगपुर जिलों से बड़े पैमाने पर लोगों को हटाया जा रहा है। आठ जिलों में मंगलवार और बुधवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी, मध्य, उत्तरी भारत में भारी बारिश की आशंका

अर्णब का प्रभाव उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है, जहां 29 से लेकर 30 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी 29-30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, बारिश का असर हर जिले में एक जैसा नहीं होगा। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम रेल मंडलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। करीब 600 किलोमीटर रेलमार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी:महाराजगंज के कोल्हुई में चौकी से 200 मीटर दूर हादसा; राहगीर महिला की सूचना पर अस्पताल में भर्ती

महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एकसड़वा पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रात करीब 9 बजे की है। वहां से गुजर रही एक महिला राहगीर ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जोगियाबारी चौकी इंचार्ज पंकज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक नौतनवा थाना क्षेत्र के बनवाटरी गांव के पास पड़रहवा का रहने वाला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FASTag के नए नियम: 1500 में बनेगा सालभर का पास, बार-बार नहीं देने पड़ेंगे टोल टैक्स; किसे मिलेगा लाभ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग एक नवंबर से सालाना रियायती लोकल पास ले सकेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नगरपालिका या स्थानीय कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल प्लाजा के लिए पास का सालाना शुल्क 1,500 रुपये और सीमा के भीतर स्थित प्लाजा के लिए 3,000 रुपये होगा।

वैध और चालू फास्टैग वाले पात्र गैर-व्यावसायिक वाहन मालिक किसी खास शुल्क प्लाजा से आने-जाने के लिए मौजूदा मासिक पास या रियायती लोकल पास में से चुन सकते हैं।

यह पास केवल उसी प्लाजा के लिए मान्य होगा और दूसरे प्लाजा पर इस्तेमाल के लिए हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल पात्र लोग 360 रुपये का मासिक पास लेते हैं, जिसकी सालाना लागत 4,320 रुपये है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि ऐसे किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लिए कोई रियायती स्थानीय पास जारी नहीं किया जाएगा, जहां ‘क्लोज्ड यूजर फीस कलेक्शन सिस्टम’ के आधार पर शुल्क लिया जाता है। यात्रियों के लिए सर्विस रोड या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध होने पर भी पास नहीं मिलेगा।

मंत्रालय के अनुसार, देश में 13 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं। नए प्रविधान का उद्देश्य टोल प्लाजा के पास रहने वाले पात्र लोगों के लिए यात्रा को किफायती बनाना और आवागमन आसान करना है। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)

 

 

 

गौर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो नामजद, पुलिस ने केस दर्ज किया

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौर गांव के महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे पिपरा सुनीली के राहुल और मनोज ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में उनके सिर पर चोटें आईं।
महेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपने बेटे हेमंत के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है।
महेंद्र कुमार की शिकायत पर गौर थाने में एफआईआर (मु0अ0सं0 183/2026) दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 352 लगाई गई हैं। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

रामलीला के चौथे दिन अहिल्या उद्धार का मंचन:श्रीराम-लक्ष्मण ने सुबाहु-ताड़का का वध किया, पुष्प वाटिका लीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध

श्रावस्ती के कटरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में चल रही रामलीला के चौथे दिन अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ। कलाकारों ने विश्वामित्र के साथ वन गए श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा यज्ञ में बाधा डालने वाले सुबाहु, ताड़का व मरीचि असुरों के वध को दर्शाया। मंचन में गौतम ऋषि के शाप से शिला बनी अहिल्या के उद्धार को दिखाया गया। विश्वामित्र के साथ आश्रम से गुजरते समय श्रीराम के चरणों के स्पर्श से शिला स्त्री में बदल गई और अहिल्या शापमुक्त हुईं। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण के पुष्प वाटिका जाने की लीला का मंचन हुआ। सीता स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण पहुंचे थे। सीताजी पूजा के लिए फूल तोड़ने वाटिका गईं, जहां राम-लक्ष्मण भी फूल तोड़ने पहुंचे। राम के वाटिका में प्रवेश पर माली ने उन्हें रोका। माली ने बताया कि अंदर कई भंवरे हैं जो कमल जैसी आंखों और मुख पर मंडराते हैं। उसने राम से सीताजी की जय बोलकर जाने को कहा।

साइबर सुरक्षा के लिए 13 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत, डीपीडीपी कानून अगले से होगा लागू

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इलेक्टॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के संयुक्त सचिव के के सिंह ने कहा कि अभी देश में साइबर हमले से बचने के लिए पांच लाख प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं जबकि इस जोखिम से मुकाबले के लिए 13 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत है।

मंगलवार को ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और साइबर सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि अभी हमारे देश में साइबर सुरक्षा को लेकर अलग से कोई कानून नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ी तो अलग से कानून भी बनाया जा सकता है।

वर्तमान में आईटी नियम के आधार पर साइबर हमलों से निपटा जाता है। कई साइबर हमलों की तो जानकारी सामने नहीं आती है।

सिंह ने बताया कि उनके मंत्रालय ने डिजिटल प्रोटेक्शन डाटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) कानून को अधिसूचित कर दिया है और अगले साल मध्य से यह कानून अमल में आ सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत इस कानून के मुताबिक अपनी तैयारी शुरू कर दिए होंगे और इस नियम के मुताबिक काम करने के लिए उद्योग जगत ऐसे सोल्यूशन लेकर आएंगे जो सस्ते होंगे।

इस मौके पर टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि 47 प्रतिशत संस्थाएं एआई जेनरेटिव का इस्तेमाल कर रहे हैं और 93 प्रतिशत संगठन अगले 12 से 18 महीनों में एआई का इस्तेमाल शुरू करने जा रहे हैं। एआई का इस्तेमाल डीपफेक और साइबर हमले में भी किया जा रहा है।

वर्ष 2024 में साइबर फ्राड के कारण भारत में 22,845 करोड़ का नुकसान हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डीपफेक के इस्तेमाल से कितना बड़ा फ्रॉड हो रहा है। डीपफेक के आधार पर अब सामूहिक नुकसान पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है।

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर-राख:महराजगंज के इटहिया धाम में हादसा; ग्रामीणों ने दीये से आग लगने की जताई आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र स्थित इटहिया धाम में एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि दुकान में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा। इटहिया धाम में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने की घटना हुई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कॉस्मेटिक और अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों के मुताबिक, दुकान में जल रहे दीये से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली- आग पर पाया काबू इस संबंध में थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। नुकसान का सही आकलन भी नहीं हो पाया है।

इटहिया धाम में कॉस्मेटिक दुकान में लाखों का सामान जला:दुकानदार को भारी नुकसान, इलाके में अफरा-तफरी; पुलिस जांच में जुटी

निचलौल तहसील क्षेत्र के इटहिया धाम में मंगलवार रात को कॉस्मेटिक की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा कॉस्मेटिक समेत अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इटहिया धाम स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कॉस्मेटिक उत्पादों सहित अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान आग से बुरी तरह प्रभावित हो गया। घटना के बाद दुकानदार के सामने रोजी-रोटी और कारोबार को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। दुकान में रखे सामान के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं कॉस्मेटिक की दुकान में आग आखिर किन परिस्थितियों में लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता चलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने दुकानदार को बड़ा आर्थिक झटका दिया है। स्थानीय स्तर पर आग लगने की घटना की चर्चा हो रही है। दुकान में हुए नुकसान के बाद पीड़ित दुकानदार को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

श्रावस्ती में जनपद स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, विजेता कलाकार मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

 

 

 

श्रावस्ती:। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 27/10/2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन भिनगा में जनपद स्तरीय युवा उत्सव (कल्चरल ट्रैक) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि श्रावस्ती श्री अवधेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री आर्या तिवारी ने किया।

उत्सव में जनपद के विभिन्न संस्थानों – जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, राजकीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे –

 

*1. कविता लेखन:* प्रथम – राम जी, द्वितीय – तौकीर आलम, तृतीय – नंदिनी यादव

*2. नुक्कड़ नाटक:* प्रथम – पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, द्वितीय – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, तृतीय – राजकीय इंटर कॉलेज वरगा बरगी

*3. सामूहिक लोकगीत:* प्रथम – जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय – अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज

*4. सामूहिक लोक नृत्य:* प्रथम – जनता इंटर कॉलेज, द्वितीय – राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तृतीय – अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज

*5. पेंटिंग:* प्रथम – गरिमा, द्वितीय – करीना बानो, तृतीय – सुनीता देवी

 

निर्णायक मंडल में श्रीमती मांडवी तिवारी, श्रीमती पारिजात त्रिपाठी, श्रीमती काजल श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सायक और श्री शिव कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे। पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल, अतुल कुमार, रवि कुमार, सैयद राजा इमाम रिजवी, सुश्री नंदिनी सिंह, शिव शरन यादव, प्रमोद कुमार और पीआरडी जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार अब मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी विजेताओं को अभी से तैयारी शुरू करने के लिए कहा ताकि वे मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सकें।