Home Blog Page 300

प्राइड होटल्स लिमिटेड ने श्रावस्ती में शुरू किया प्राइड एलीट होटल, उत्तर प्रदेश में बढ़ाया अपना नेटवर्क

 

 

श्रावस्ती,। भारत के प्रमुख हॉस्पिटैलिटी समूहों में शामिल प्राइड होटल्स लिमिटेड उत्तर प्रदेश में अपने होटल नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। समूह की ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे प्रमुख शहरों में मौजूदगी है। इसी विस्तार के तहत, समूह ने प्राइड एलीट श्रावस्ती होटल शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही समूह ने भारत के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक श्रावस्ती में भी अपने आतिथ्य नेटवर्क का विस्तार किया है।बलरामपुर–बहराइच हाईवे पर स्थित यह नया होटल उत्तर प्रदेश के उभरते व्यावसायिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन बाजारों में ब्रांडेड हॉस्पिटैलिटी सेवाओं के विकास पर प्राइड होटल्स के फोकस को और मजबूत करता है।

उत्तर प्रदेश में प्राइड होटल्स के विस्तार पर टिप्पणी करते हुए, प्राइड होटल्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री अतुल उपाध्याय ने कहा, -“उत्तर प्रदेश हमारी राष्ट्रीय विस्तार रणनीति का एक प्रमुख बाजार है। यहां व्यावसायिक, धार्मिक, विरासत और घूमने-फिरने के लिए पर्यटन के विविध अवसर उपलब्ध हैं। हम पूरे राज्य में होटलों का एक मजबूत नेटवर्क विकसित कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा व्यावसायिक और एमआईसीई (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करता है, जबकि लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में व्यावसायिक अवसरों की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, वाराणसी, आगरा और श्रावस्ती जैसे पर्यटन स्थल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के कारण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।बौद्ध सर्किट में अंतरराष्ट्रीय महत्व के कारण श्रावस्ती हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। प्राइड एलीट श्रावस्ती के माध्यम से हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में पेशेवर प्रबंधन वाली आवास सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करना और पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देना है। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश में होटलों का एक ऐसा सुदृढ़ और बेहतर तरीके से जुड़ा नेटवर्क स्थापित करना है, जो प्रत्येक पर्यटन स्थल की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करे और साथ ही प्राइड होटल्स के मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करे।”

श्रावस्ती का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत व्यापक है। यह भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों में से एक है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने यहां कई वर्षावास बिताए थे और महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। जेतवन विहार, सहेत-महेत और अंगुलिमाल स्तूप जैसे प्रमुख बौद्ध विरासत स्थल यहां स्थित हैं। ये स्थल देशभर के श्रद्धालुओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदायों के पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।बौद्ध सर्किट में श्रावस्ती के विशेष महत्व के साथ-साथ आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन में बढ़ती रुचि इस क्षेत्र में सुव्यवस्थित हॉस्पिटैलिटी सेवाओं के विकास के लिए व्यापक अवसर प्रदान करती है।

प्राइड एलीट श्रावस्ती में 78 सुव्यवस्थित कमरे हैं, जिन्हें तीर्थयात्रियों, व्यक्तिगत यात्रियों, परिवारों और समूहों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन कमरों में आधुनिक साज-सज्जा के साथ एयर कंडीशनिंग, निःशुल्क वाई-फाई, फ्लैट-स्क्रीन टेलीविजन, चाय और कॉफी बनाने की सुविधा सहित अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि मेहमानों का अनुभव आरामदायक और सुविधाजनक हो सके ।

होटल में कैफे प्राइड भी शुरू किया गया है, जो 130 लोगों के बैठने की क्षमता वाला मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट है। यहां पूरे दिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की विविधता उपलब्ध रहेगी। होटल में ठहरने वाले मेहमानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी तैयार किए गए इस रेस्टोरेंट में नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन के लिए एक स्वागतपूर्ण माहौल मिलेगा। यहां व्यक्तिगत यात्रियों, परिवारों और समूहों की पसंद के अनुरूप भोजन के विकल्प उपलब्ध होंगे।

शादियों और अन्य समारोहों के लिए होटल में 12,000 वर्ग फुट का इम्पीरियल लॉन है, जो एक विशाल खुला आयोजन स्थल है। यह विवाह समारोहों, रिसेप्शन, सामाजिक आयोजनों और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा, होटल में जल्द ही बड़े स्तर पर इनडोर बैंक्वेट सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे बड़े समारोहों, सम्मेलनों और व्यावसायिक कार्यक्रमों के आयोजन की क्षमता में और विस्तार होगा।होटल की विशेषताओं और क्षेत्रीय संभावनाओं पर बात करते हुए, प्राइड होटल्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट – नार्थ , श्री मोहम्मद शोएब ने कहा, “श्रावस्ती में पर्यटन की एक विशिष्ट प्रकृति है। यहां बौद्ध तीर्थयात्रियों के समूहों, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, घरेलू परिवारों और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों से मांग आती है। इस बाजार में एक प्रमुख आवश्यकता ऐसी आवास सुविधाओं की है, जो व्यवस्थित रूप से आने वाले बड़े समूहों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भरोसेमंद भोजन, आरामदायक कमरे और पेशेवर अतिथि सेवाएं भी उपलब्ध करा सकें। प्राइड एलीट श्रावस्ती को इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

तीर्थ पर्यटन के अलावा, हमें स्थानीय शादियों और सामाजिक आयोजनों के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं दिखाई देती हैं। हमारा लक्ष्य स्थानीय स्तर पर बेहतर जुड़ाव, सेवाओं में निरंतरता और मेहमानों को यादगार अनुभव प्रदान करके प्राइड एलीट श्रावस्ती को शहर के पसंदीदा होटलों में से एक के रूप में स्थापित करना है।”

GST रजिस्ट्रेशन का नया नियम: 1 नवंबर से होगा लागू; क्या-क्या बदलेगा?

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एक नवंबर से जीएसटी पंजीयन से लेकर जीएसटी मामले में आने वाले नोटिस के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के मुताबिक को-वर्किंग प्लेस से अगर कोई कारोबार कर रहा है तो उस पते को देकर भी जीएसटी पंजीयन कराया जा सकता है।

कारोबारी को को-वर्किंग प्लेस के मेंबरशिप की कॉपी अपलोड करनी होगी। कॉपी में यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह को-वर्किंग प्लेस कहां पर है और कारोबारी को को-वर्किंग प्लेस का कौन सा डेस्क काम करने के लिए दिया गया है।

एक नवंबर से GST रजिस्ट्रेशन का बदलेगा नियम 

नए नियम के मुताबिक आधार नंबर के आधार पर पंजीयन लेने पर अधिकारी उस पते की छानबीन करने नहीं जाएगा। अगर कोई जालसाजी या अन्य गंभीर गड़बड़ी का शक होने पर ही पते की छानबीन की जाएगी। जिस पते पर पंजीयन कराया जा रहा है और वह संपत्ति किसी पूर्वज की है तो उस पूर्वज का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।

पते को साफ तौर दिखाने के लिए बिजली बिल, हाउस टैक्स जैसे बिल साथ में संलग्न करना होगा। विभाग के कर्मचारी किसी भी प्रकार का अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांग सकेंगे। जीएसटी नेटवर्क के पोर्टल पर पंजीयन के लिए आवेदन करने से पहले नए नियम के बारे में आवेदक तमाम जानकारी ले सकते हैं।

गत आठ अक्टूबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी पंजीयन को बिल्कुल सरल बनाने का फैसला किया गया था। मंगलवार को इस फैसले पर अप्रत्यक्ष कर विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। इसके साथ अन्य सात नियम को लेकर भी सर्कुलर जारी किए गए हैं और सभी नियम आगामी एक नवंबर से लागू होने जा रहे हैं।

जीएसटी धोखाधड़ी नोटिस के लिए अब सबूत जरूरी

जीएसटी पंजीयन के सरलीकरण, अपील को लेकर फी-जमा करने, नोटिस के कारण बिल्कुल स्पष्ट बनाने, रिफंड को आसान बनाने, फ्राड कहने के लिए स्पष्ट साक्ष्य जैसे नियम शामिल हैं। काउंसिल में लिए गए जिन फैसलों को लागू करने के लिए जीएसटी कानून में संशोधन की जरूरत है, उन पर अगले साल एक अप्रैल से अमल होगा।

अभी जीएसटी अधिकारी कई बार कारोबारी को जीएसटी का बकाया होने पर उन्हें जीएसटी को लेकर फ्राड करने का नोटिस थमा देते हैं। एक नवंबर से जीएसटी अधिकारी यह नहीं कर पाएंगे। उन्हें उस नोटिस के साथ यह भी साक्ष्य देना होगा कि उस कारोबारी ने जीएसटी को लेकर क्या फ्राड किया है।

जीएसटी बकाया होने का मतलब फ्राड करना नहीं है। इस प्रकार के नोटिस को भेजने से पहले अधिकारी को अपने वरिष्ठ अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। अगर कोई नोटिस जारी होता है तो नोटिस में पूरा तथ्य होना चाहिए। अभी नोटिस के एक प्रारूप होता है और समान प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। अब नोटिस में हर साल के बकाए के साथ पूरा तथ्य रखना होगा।

महराजगंज में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर से पकड़ा गया, ऑनलाइन झांसा देकर बैंक खाते में मंगाता था पैसे

महराजगंज साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वसीमुल्लाह उर्फ वसीम (26) महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के वरियारपुर गांव का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ 27 अक्टूबर 2026 को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 दर्ज हुआ था। आरोपी पर ऑनलाइन लोगों से संपर्क कर उन्हें झांसे में लेने और उनके बैंक खातों से पैसे अपने खाते में मंगाने का आरोप है।
जांच के दौरान संदिग्ध लेन-देन सामने आने पर उसकी भूमिका का पता चला। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर हुई।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बस्ती में दोनों पैरों से दिव्यांग ने नहीं मानी हार:कबाड़ खरीदकर चला रहे परिवार की आजीविका, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

बस्ती के खलवा निवासी आनंद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी है। वह कबाड़ खरीदने का काम करते हैं।
इस काम से वह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। आनंद सिंह ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को कमजोरी नहीं बनने दिया।
वह अपनी मेहनत के दम पर आजीविका चला रहे हैं। उनका संघर्ष बताता है कि मुश्किल हालात में भी हिम्मत से आगे बढ़ा जा सकता है।
आनंद सिंह का उदाहरण दिखाता है कि पहचान शारीरिक सीमाओं से नहीं, बल्कि हौसले और मेहनत से बनती है।
ऐसे मेहनती लोगों को सरकारी योजनाओं का सहयोग मिलना चाहिए, ताकि वे सम्मान से जीवन जी सकें।

प्राइड होटल्स ने श्रावस्ती में नया होटल शुरू किया:यूपी में नेटवर्क बढ़ाया, बौद्ध तीर्थस्थल पर आतिथ्य सेवाओं का विस्तार

प्राइड होटल्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपना नेटवर्क बढ़ाया है। समूह ने 27 अक्टूबर 2026 को श्रावस्ती में ‘प्राइड एलीट श्रावस्ती होटल’ शुरू करने का एलान किया। यह होटल बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर स्थित है।
श्रावस्ती भारत के महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। प्राइड होटल्स की ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में पहले से मौजूदगी है। यह नया होटल यूपी के व्यावसायिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन बाजारों में हॉस्पिटैलिटी सेवाओं को मजबूत करेगा।
प्राइड होटल्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अतुल उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश उनकी राष्ट्रीय विस्तार रणनीति का अहम बाजार है। यहां व्यावसायिक, धार्मिक और विरासत पर्यटन के कई अवसर हैं। बौद्ध सर्किट में अंतरराष्ट्रीय महत्व के कारण श्रावस्ती खास है।
प्राइड एलीट श्रावस्ती के जरिए कंपनी का लक्ष्य इस क्षेत्र में अच्छी आवास सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करना और पर्यटन ढांचे के विकास में योगदान देना है। श्रावस्ती भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों में से एक है।

शिक्षा प्रेरकों को 22 माह से नहीं मिला मानदेय:आर्थिक संकट से जूझ रहे, डीएम-बीएसए से लगाई गुहार

श्रावस्ती में शिक्षा प्रेरक 22 माह के कथित बकाया मानदेय के भुगतान न होने से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षा प्रेरकों ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे के बाद बताया कि उन्होंने डीएम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर बकाया मानदेय जल्द दिलाने की मांग की है। शिक्षा प्रेरकों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा एवं साक्षरता से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 22 माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है। उनका दावा है कि पूर्व में निदेशालय की ओर से जनपद स्तर पर सत्यापन कराकर बकाया मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। सत्यापन होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। शिक्षा प्रेरकों के अनुसार, वे कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा प्रेरकों ने जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने तथा 22 माह के बकाया मानदेय का जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि लंबे समय से भुगतान की राह देख रहे शिक्षा प्रेरकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है।

गौशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने के इंतजाम:हरा चारा, पानी, छाया की व्यवस्था दुरुस्त होगी; बिजली विहीन गौशालाओं में लगेंगी सोलर लाइटें

श्रावस्ती में सर्दी से पहले गौशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में चारा-पानी, छाया और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई गो-संरक्षण समिति की बैठक में डीएम ने ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने और इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली विहीन गौशालाओं में सोलर लाइटें लगें और कीचड़ वाली जगहों पर खड़ंजा लगाया जाए। सभी गौशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता के साथ चारा, पानी और छाया की व्यवस्था भी ठीक रखी जाए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देने और गोवंशों के भरण-पोषण का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए गए। वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री और सहभागिता योजना की लंबित रिपोर्ट पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने नहरों की सिल्ट सफाई पर की बैठक:280.500 किमी नहरों की सफाई के लिए बनी समिति, सत्यापन के निर्देश

श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग को लेकर बैठक हुई। इसमें नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यक्रम के अनुमोदन, क्रियान्वयन और सत्यापन पर चर्चा की गई। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती ने जिलाधिकारी के सामने नहरों की सफाई के लिए कार्ययोजनाएं पेश कीं। ये योजनाएं सरयू नहर खण्ड-प्रथम नानपारा, सरयू नहर खण्ड-नानपारा, सरयू नहर खण्ड-3, 4, 5 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-प्रथम बलरामपुर और चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर के अधिशासी अभियंताओं ने तैयार की थीं। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए श्रावस्ती जिले में 280.500 किलोमीटर नहरों की सफाई का प्रस्ताव है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काम शुरू करने से पहले एक समिति बनाई जाए। इस समिति में संबंधित उपजिलाधिकारी, सहायक अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर शामिल होंगे। यह समिति नहरों की सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग के कार्यों का सत्यापन करके रिपोर्ट देगी। बैठक में विकास शिरोमणि सिंह, मलखान सिंह, अखिलेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गो-संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

 

गौशालाओं में गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु की जाए मुकम्मल व्यवस्था-जिलाधिकारी

 

 

गो आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण कर लेते रहे जायजा-जिलाधिकारी

 

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश की समस्या के निदान हेतु गोवंश आश्रय स्थल की जनपद स्तरीय गोसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गो-संरक्षण स्थलों में रहने वाले गोवंशों के लिए चारा-पानी एवं उनके रहने के लिए छाया की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहनी चाहिए, ताकि उन्हें गो-आश्रय केन्द्रों में कोई दिक्कत न होने पाए। जिन गौशालाओं में लाईट की व्यवस्था नहीं है, वहां पर सोलर लाईट की व्यवस्था की जाए। जिन गौशालाओं में बारिश के दौरान कीचड़ की दिक्कतें होती है, उनमें खड़ंजा लगवाने की कार्यवाही की जाए। इसके अलावा वर्मी कम्पोज्ड की बिक्री एवं पंजिका आदि व्यवस्थित रखी जाए। उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओ का नियमित निरीक्षण कर जायजा लेते रहे और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोवंश के भरण-पोषण का भुगतान समय से किया जाना चाहिए। सभी गौशाला में गोवंशों को हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए। सहभागिता योजनान्तर्गत जिन गोवंशों की आख्या अप्राप्त है, उसे अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शीत ऋतु के दृष्टिगत गोवंश को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त उपाय किया जाना सुनिश्चित करें। कितने गौशालाओं में ठंड से बचाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, उसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें। आश्रय स्थलों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाए।

बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 संदीप कुमार, डी0सी0 मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

 

 

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग की बैठक की गई। बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यक्रम का अनुमोदन-क्रियान्वयन, अनुश्रवण सत्यापन आदि के लिए अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-प्रथम नानपारा, सरयू नहर खण्ड-नानपारा, सरयू नहर खण्ड-3 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-4 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-5 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-प्रथम बलरामपुर एवं चिŸाौडगढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर द्वारा नहरों की सफाई स्क्रैपिंग कार्य हेतु प्रस्तुत कार्ययोजनाओं को नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती द्वारा अध्यक्ष/जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता (नोडल) सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि विŸाीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद-श्रावस्ती में 280.500 किमी0 नहरों की सफाई (विभागीय मद) से कार्य कराने हेतु अनुमोदनार्थ प्रस्तुत है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य कराने से पूर्व सम्बन्धित उपजिलाधिकारी सम्बन्धित खण्ड के सहायक अभियन्ता एवं सम्बन्धित विकास खण्ड के जूनियर इंजीनियर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सम्मिलित करते हुये समिति बनायी जाये जो नहरों की सिल्ट सफाई/स्क्रेपिंग के कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता (नोडल) सरयू नहर खण्ड-6. श्रावस्ती विकास शिरोमणि सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड नानपारा मलखान सिंह, अधिशासी अभियन्ता, चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर अखिलेश कुमार सहित सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता सहित सरयू नहर खण्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।