Home Blog Page 37

बस्ती में युवक घर के बरामदे में फंदे पर मिला:पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, सोनहा पुलिस ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के भैसहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे राम अवतार (32) की मौत हो गई। वह घर के बरामदे में पिलर की कुंडी से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए थे। वह बरामदे में सोया था राम अवतार की पत्नी भी अपने कमरे में सो रही थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को नीचे उतार चुके थे। थाना प्रभारी महेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति साफ हो पाएगी। राम अवतार चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह भाइयों से अलग रहता था और मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा हैं। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप पुरी, मंत्रिमंडल से बाहर होने की अटकलों पर फिलहाल विराम

0

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से बजाय अब मध्य प्रदेश से राज्यसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी आना तय हो गया है। भाजपा ने एल मुरुगन की खाली हुई सीट पर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के संख्या बल के कारण हरदीप पुरी का जीतना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से उनके बाहर होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश से राज्य सभा का सदस्य रहे हरदीप पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। संवैधानिक प्रविधानों के अनुसार मंत्रिमंडल में रहने के लिए राज्य सभा या लोकसभा में से किसी का सांसद होना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्रिमंडल से उनके बाहर जाने की अटकलें तेज हो गईं थी। भाजपा की ओर जारी बयान के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दे दी है। 74 वर्षीय पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं।

मुरुगन ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल करीब चार साल का बचा हुआ था। पुरी उनके बचे हुए कार्यकाल 2030 तक के लिए राज्यसभा के सदस्य रहेंगे। इस्तीफे में मुरुगन ने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी

शिक्षण संस्थान में बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाई:सिरसिया में छात्रों और शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाए

सिरसिया ब्लॉक के श्री ननकऊ प्रसाद मिश्र शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। छात्रों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कामों को याद किया। जिला संयोजक सुधांशु पांडेय ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव आदिवासी अस्मिता, शिक्षा और अधिकार के प्रतीक थे। उन्होंने HEC का पद छोड़कर अपना जीवन आदिवासी समाज के लिए समर्पित किया। पांडेय ने ट्राइबल सब प्लान और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को भी उनके योगदानों में गिनाया। तहसील प्रमुख भिनगा राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्तिक उरांव इंजीनियर से सांसद बने और समाज सेवा में जुटे रहे। उन्होंने आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए भूमि वापसी अधिनियम बनवाया और आरक्षण जारी रखने में भूमिका निभाई। संस्थान के प्रबंधक और अन्य लोगों ने भी बाबा कार्तिक उरांव के जीवन पर बात की। कार्यक्रम में मनोज पासवान, अखिलेश पाठक, शिवराम रावत, मनोज मिश्रा और अनुराग श्रीवास्तव सहित संस्थान के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कसमरिया में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्मर:ग्रामीणों ने सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की, कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

सिंदुरिया-बागापार मार्ग पर कसमरिया गांव में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर खुला रखा है। उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं होने से ग्रामीणों को हादसे की आशंका है। कई शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं।
ट्रांसफार्मर जमीन से करीब एक फुट ऊंचे चबूतरे पर लगा है। इसके चारों ओर न लोहे की जाली है और न ही दीवार। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को खतरा है।
ग्राम प्रधान संदेश पटेल, गोपाल शर्मा, अमित निराला, लक्ष्मण, हितेंद्र पटेल और राधेरमण ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। खुले ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका बनी रहती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं और उन्हें ट्रांसफार्मर की ओर जाने से रोकते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की जाली या दीवार लगाने से हादसे की आशंका कम हो सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

साउघाट में 24 घंटे से बादल छाए:किसानों को धान, टमाटर और सब्जियों की फसल खराब होने का डर

बस्ती के साउघाट के अलग-अलग इलाकों में करीब 24 घंटे से बादल छाए हैं। किसानों को तैयार फसल और सब्जियां खराब होने का डर है। स्थानीय निवासी केशव राम, अंकित कुमार, दिलवा राम, राम अवतार, देशराज और राजकुमार ने बताया कि बादलों से खेतों में तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि धान, मटर, आलू, टमाटर, मिर्च, मूली, लौकी और खीरे की फसल पर असर पड़ने का डर है।

जगदीशपुर में पंचायत भवन के पास रास्ता जर्जर:ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की, पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पंचायत भवन के पास का रास्ता जर्जर है। ग्रामीणों को रोजाना यहां से आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के आने-जाने के लिए यह रास्ता इस्तेमाल होता है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को संभलकर चलना पड़ता है। पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत नहीं होने से समस्या बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

बलिया नाले पर चार साल से पुल अधूरा:महाराजगंज में सुभाष नगर और शिवनगर के लोगों ने निर्माण पूरा कराने की मांग की

महाराजगंज के बलिया नाले पर करीब चार साल पहले शुरू हुआ पुल का निर्माण अब तक अधूरा है। सुभाष नगर और शिवनगर को जोड़ने वाले इस पुल को पूरा कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।
लोगों का कहना है कि पुल बनने से इसका इस्तेमाल शहर में मिनी बाईपास के तौर पर हो सकेगा। इससे दोनों मोहल्लों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शहर के दूसरे रास्तों पर यातायात का दबाव कम हो सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबंधित विभाग ने अब तक निर्माण पूरा नहीं कराया है। दीपक, निगम, अरविंद और महेंद्र सहित लोगों ने पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित को देखते हुए निर्माण पूरा कराने की अपील की है।

Basti Weather Forecast | Rain & Strong Winds Alert

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

.

बस्ती में गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 9 बजे आसमान में बादल छाए रहे और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने 29 अक्टूबर को सुबह 5:48 बजे मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी किया था। यह पूर्वानुमान सुबह 8:48 बजे तक के लिए था। विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में भी मौसम बदलने के आसार

बस्ती के अलावा संतकबीरनगर, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ और आसपास के जिलों में भी मौसम बदलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिजली चमकने पर सुरक्षित जगह लें

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने पर किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। तेज हवा के दौरान कमजोर छप्पर, होर्डिंग और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

पूर्वानुमान के मुताबिक, बस्ती में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

यूपी-बिहार समेत चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन जीता और कौन हारा, पूरी लिस्ट

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव पूरे हो गए हैं। इन चार राज्यों की कुल 28 सीटों पर मतदान हुआ। 27 अक्टूबर को MLC चुनावों की गिनती शुरू थी और आज काउंटिंग का तीसरा दिन रहा।

एक तरफ जहां महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में MLC चुनावों की सभी सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की 11 में 10 सीटों पर तो रिजल्ट आ गया है, लेकिन वाराणसी स्नातक सीट पर अभी भी गिनती जारी है।

उत्तर प्रदेश में BJP-SP में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 11 सीटों में से 6 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, वहीं 4 सीट पर SP का झंडा लहराया है। एक सीट पर गिनती जारी है।

BJP उम्मीदवारों की जीत

  • मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के दिनेश कुमार गोयल जीते।
  • लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उमेश द्विवेदी जीते।
  • आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते।
  • मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के श्रीचंद शर्मा जीते।
  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते।
  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते।

SP उम्मीदवारों की जीत

  • लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP प्रत्याशी कांति सिंह जीते।
  • वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के लाल बिहारी यादव जीते।
  • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. आकाश अग्रवाल जीते।
  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. मान सिंह यादव जीते।

बिहार में कौन जीता-कौन हारा?

बिहार में 8 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

BJP-JDU गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत

  • पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार जीते।
  • दरभंगा स्नातक सीट से BJP के सर्वेश कुमार जीते।
  • तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते।
  • कोसी स्नातक सीट से BJP के डॉ. एनके यादव जीते।

RJD के उम्मीदवार की जीत

  • पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव सिंह जीते।

जनसुराज के उम्मीदवार की जीत

  • दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते।

निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

  • तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बंधीधर ब्रजवासी जीते।
  • सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते।

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इन चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं। यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

महायुति उम्मीदवारों की जीत

  • पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते।
  • अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक जीते।

महा विकास आघाड़ी (MVA) उम्मीदवारों की जीत

  • नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी जीते।
  • पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव जीतीं।
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल जीते।

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की 4 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई।

कटकुइया-सेहरिया मार्ग पर गड्ढे और जलभराव:जमुनहा ब्लॉक में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में कटकुइया गांव से सेहरिया जाने वाले मार्ग पर गड्ढे और जलभराव है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं और पानी भरा रहता है। वाहन चालकों को रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। राहगीरों को भी संभलकर चलना पड़ता है।
स्थानीय निवासी विनोद, रामा, रिजवान और बबलू ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की हालत पर ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और गड्ढों व जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।