Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज नगर सहकारी बैंक में IT का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज।* ...

नगर सहकारी बैंक में IT का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज।* *लखनऊ व गोरखपुर की संयुक्त टीम ने दी दबिश, बड़े खातों और लोन फाइलों पर नजर।*

0
2

 

 

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

 

महराजगंज। नगर स्थित नगर सहकारी बैंक में गुरुवार को आयकर विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से बैंक महकमे में हड़कंप मच गया। लखनऊ और गोरखपुर से पहुंची आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 11 बजे बैंक परिसर में पहुंचकर व्यापक सर्वे की कार्रवाई शुरू की। टीम के दाखिल होते ही बैंक के अंदर की गतिविधियां थम गईं और अधिकारियों ने पूरा रिकॉर्ड अपने नियंत्रण में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर टीम का मुख्य फोकस बैंक में जमा कर संबंधी विवरण, बड़े खातों, भारी वित्तीय लेन-देन और ऋण (लोन) से जुड़ी फाइलों पर है। बैंक के वित्तीय आंकड़ों और जमा टैक्स रिटर्न के बीच किसी संभावित विसंगति को पकड़ने के लिए फाइलों का बारीक मिलान किया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई कर्मचारियों से सवाल-जवाब कर लेखा-जोखा संबंधी जानकारी जुटाई। कार्रवाई के दौरान बैंक परिसर के भीतर अधिकारियों का कड़ा पहरा रहा। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स का दायरा बड़ा होने के कारण सर्वे देर रात तक जारी रहने की बात कही जा रही है। वहीं, इस पूरी कार्रवाई पर बैंक प्रबंधन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। शाखा प्रबंधक समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी कैमरे और मीडिया से दूरी बनाए रहे। आयकर विभाग की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हो सकेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat