बस्ती में साइबर ठगों ने लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर डॉक्टर के पिता के बैंक खाते से 10 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों ने चार बार में रकम निकाली। परिवार ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बस्ती साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डॉ. राजेश कुमार पासवान निवासी ओपेक हॉस्पिटल कैली कैंपस, लवनापार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया था। फोन करने वालों ने जीवन प्रमाण पत्र और केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया। 8 और 28 अक्टूबर को चार बार में निकाली रकम बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को खाते से 4 लाख 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 28 अक्टूबर को तीन बार में 4 लाख 10 हजार, 50 हजार और 2 लाख 2 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह ठगों ने कुल 10 लाख 72 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12:52 बजे एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित ने ठगी में इस्तेमाल किए गए संदिग्ध मोबाइल और व्हाट्सएप नंबरों की जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर के पिता के खाते से 10.72 लाख रुपए उड़ाए:बस्ती में लाइफ सर्टिफिकेट और KYC अपडेट का दिया था झांसा
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में नियमित टीकाकरण पर ट्रेनिंग हुई:सीएमओ की अध्यक्षता में एकदिवसीय ToT; ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
›
कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार में फ्लैग मार्च किया:धनतेरस, दीपावली और छठ पर सुरक्षा के इंतजाम की जांच
›
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 37 पर FIR:लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं
