धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व निचलौल के सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार के प्रमुख रास्तों, दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बात कर त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था सामान्य है। त्योहारों को देखते हुए पुलिस की निगरानी और गश्त जारी रहेगी।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में नियमित टीकाकरण पर ट्रेनिंग हुई:सीएमओ की अध्यक्षता में एकदिवसीय ToT; ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
›
डॉक्टर के पिता के खाते से 10.72 लाख रुपए उड़ाए:बस्ती में लाइफ सर्टिफिकेट और KYC अपडेट का दिया था झांसा
›
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 37 पर FIR:लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं
