बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांवों में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। नानकार और क्योटली गांव की प्रतिमाएं परखती घाट पर विसर्जित की गईं। पांडुल समेत अन्य गांवों की प्रतिमाएं पंडोल घाट पर विसर्जित हुईं। सरयू नदी के किनारे बने अलग-अलग घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिसकर्मी भी घाटों पर तैनात रहे।
BREAKING
NEWS

















