वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए गुरुवार को उसके तेल कारोबार से जुड़े व्यक्तियों, नेटवर्क और 17 जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, ये जहाज ईरान का कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और पेट्रोकेमिकल्स ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
नये प्रतिबंध अमेरिकी वित्त मंत्रालय के ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत लगाए गए हैं। अभियान का उद्देश्य ईरान की सरकार के उन वित्तीय स्रोतों पर रोक लगाना है, जिनका इस्तेमाल अमेरिका के अनुसार युद्ध, मिसाइल निर्माण, साइबर हमलों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के लिए किया जाता है।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ताजा कार्रवाई ईरान के बचे हुए अवैध समुद्री ढांचे पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार है और इससे उसके तेल कारोबार से होने वाली आय पर दबाव बढ़ेगा।
अमेरिका ने 14 जुलाई को ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी फिर लागू की थी। यह कदम तेहरान और वाशिंगटन के बीच समझौता ज्ञापन पर सहमति नहीं बन पाने के बाद उठाया गया था।
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, नाकाबंदी से बाहर ईरानी जहाजों पर अब करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल बचा है। इसके मुकाबले दुनिया में रोजाना करीब 10 करोड़ बैरल तेल की खपत होती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























