काठमांडू। नेपाली सेना की टीम ने यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के वेल्स स्थित ब्रेकन में आयोजित कैम्ब्रियन पेट्रोल एक्सरसाइज में लगातार तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस अभ्यास में 35 देशों की 130 अंतरराष्ट्रीय टीमों ने हिस्सा लिया।
लंदन स्थित नेपाली दूतावास के सैनिक सहचारी ब्रिगेडियर जनरल अनूप शाह ने बताया कि बेहद कठिन माने जाने वाले इस अभ्यास में नेपाली सेना ने वर्ष 2024 से लगातार तीन वर्षों तक स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। इस अभ्यास को ब्रिटिश सेना का प्रमुख गश्ती अभ्यास माना जाता है। इसका आयोजन मुख्यालय 160वीं (वेल्स) ब्रिगेड ने किया।
टीम मैनेजर लेफ्टिनेंट कर्नल निश्चल पाठक और पेट्रोल कमांडर लेफ्टिनेंट प्रवीण पांडे के नेतृत्व में नेपाली सेना की 10 सदस्यीय टीम फिलहाल ब्रिटेन में है। वर्ष 1960 से हर साल आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेपाली सेना वर्ष 2014 से भाग ले रही है। इस दौरान नेपाली सेना ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।
पिछले वर्ष भी नेपाली सेना ने इस अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता था। उस समय कुल 117 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 33 देशों की 35 अंतरराष्ट्रीय टीमें शामिल थीं। इसी तरह, वर्ष 2024 में आयोजित कैम्ब्रियन पेट्रोल एक्सरसाइज में भी नेपाली सेना ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उस वर्ष कुल 121 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें 36 देशों की 38 अंतरराष्ट्रीय टीमें शामिल थीं।
इससे पहले नेपाली सेना ने वर्ष 2017 और 2019 में भी स्वर्ण पदक जीता था। ब्रिटिश सेना के अनुसार, इस अभ्यास में प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक रूप से कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसमें शामिल टीमों की युद्ध संबंधी तैयारी, सूचना संग्रह, घायलों और बीमारों के प्रबंधन सहित विभिन्न सैन्य दक्षताओं का परीक्षण किया जाता है। आठ चरणों में आयोजित इस अभ्यास के दौरान टीमों को 48 घंटे के भीतर हथियारों के साथ लगभग 70 पाउंड (करीब 32 किलोग्राम) वजन के उपकरण और अन्य जरूरी सैन्य सामग्री लेकर 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























