Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम नेपाल: 20 किलो से ज्यादा सोना बरामद, चीनी नागरिक गिरफ्तार

नेपाल: 20 किलो से ज्यादा सोना बरामद, चीनी नागरिक गिरफ्तार

0
1

काठमांडू। नेपाल पुलिस ने काठमांडू के बूढ़ानीलकंठ इलाके से 20 किलो से अधिक सोना बरामद किया है।

घाटी अपराध अनुसंधान कार्यालय से भेजी गई पुलिस टीम ने विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद सोने के साथ तीन चीनी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद सोने में 11 किलो सोना तैयार अवस्था में मिला, जबकि 10 किलो से अधिक सोना प्रसंस्करण की तैयारी में रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे सोने की तस्करी में कौन कौन शामिल है। फिलहाल इस तस्करी के सोने सहित गिरफ्तार तीनों चीनी नागरिकों से सघन पूछताछ चल रही है।

 

Follow @mntnewsbharat