नई दिल्ली/हिंगोली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, सावित्रीबाई शंकर दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है, जब अभिजीत दीपके दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सक्रिय थे।
इस घटनाक्रम के बीच दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दादी के निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है। फिलहाल, सावित्रीबाई शंकर दीपके के अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























