Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:धान खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी –...

Basti News:धान खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी – Preparations Underway To Open 61 Procurement Centers For Paddy

Basti News:धान खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी - Preparations Underway To Open 61 Procurement Centers For Paddy

बस्ती। इस बार किसानों से धान खरीद के लिए 61 केंद्र खोलने की तैयारी है। एक नवंबर से खरीद अभियान शुरू होगा। विभाग का दावा है कि इसके पहले ही क्रय केंद्रों पर तौल-कांटा, बोरा, धन आदि का जतन कर लिया जाएगा। ताकि समय से खरीदारी शुरू हो जाए।

शासन से अभी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। इसी माह में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद है। इसीलिए क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है।

इस बार कॉमन धान का 2441 और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये निर्धारित किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से बस्ती जिले में 61 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

जिला प्रशासन के अनुमोदन के बाद ही क्रय केंद्र अंतिम रूप से निर्धारित होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के सर्वाधिक 31 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पीसीएफ के 21, यूपीपीसीयू के आठ और भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र खोलने की तैयारी है।

इसके अलावा जिला प्रशासन के अनुमोदन आवश्यकतानुसार क्रय बढ़ाए भी जा सकते हैं। विभाग की तरफ से प्रत्येक क्रय केंद्र पर बोरा, नमी मापक यंत्र, तौल-कांटा मशीन, बैनर, पोस्टर आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद

Follow @mntnewsbharat