नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राठी को डिटेन किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की टीम उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंची थी। हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
CJP की ओर से दावा किया गया है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ध्रुव राठी के घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए। वहीं, शुरुआती जानकारी में पुलिसकर्मियों की संख्या 30 से अधिक बताई गई है। फिलहाल, राठी के साथ अन्य किन लोगों को हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
बेंगलुरु में CJP की सभा में शामिल हुए थे ध्रुव राठी
ध्रुव राठी हाल ही में भारत आए हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर को वह बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP की सभा में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने भाषण भी दिया था। पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी।
CJP का कहना है कि दिल्ली में भी इसी मांग को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित है। पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने जंतर-मंतर पहुंचने की तैयारी की थी। इसी बीच ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।
इंडिया गेट से ध्रुव राठी ने साझा किया था वीडियो
बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी ने शुक्रवार को इंडिया गेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद शनिवार को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।
फिलहाल, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के कारण, आगे की पुलिस कार्रवाई और CJP के अन्य नेताओं की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























